ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कलयुगी बेटे ने टांगी से की मां की हत्या, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा…….

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां मामूली विवाद में बेटे ने अपनी ही मां की टांगी से बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला थाना तुमला क्षेत्र के ग्राम फरदबहार का है। मृतिका दशमती बाई अपने बेटे कमल राम के साथ अपने भाई के घर मेहमान के रूप में आई थी। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे मां-बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आंगन में रखी टांगी उठाकर अपनी मां के गले पर कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के चलते दशमती बाई की मौके पर ही मौत हो गई।शोर सुनकर मृतिका का भाई बाहर आया, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कुछ ही घंटों की खोजबीन के बाद पुलिस ने आरोपी कमल राम को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते मां की हत्या करने की बात स्वीकार की। जशपुर के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा गया और घटना में प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ...