BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सिटी कोतवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: एक्टिवा चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, वाहन बरामद…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिटी कोतवाली पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए एक्टिवा चोरी के मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में इमरान खान निवासी चांटीडीह सरकंडा और लक्की यादव उर्फ लक्कू निवासी करबला चौक कुम्हारपारा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक्टिवा भी बरामद कर ली है। घटना 6 अगस्त की रात की है, जब कश्यप कॉलोनी निवासी अर्जुन दास बजाज ने अपनी एक्टिवा घर के पास लॉक कर खड़ी की थी। देर रात करीब 3 बजे उन्होंने देखा कि वाहन चोरी हो गया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, एएसपी राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी गगन कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी विवेक पांडेय की टीम ने शनिचरी वाल्मीकि चौक से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने वाहन चोरी कर नदी किनारे छोड़ने की बात कबूल की। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ...