ChhattisgarhRaftaar News Cg

दुर्ग में 6 बच्चों के पिता ने की खुदकुशी: अस्पताल से ड्रिप लगी हालत में निकलकर कोर्ट परिसर में लगाई फांसी…….

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 6 बच्चों के पिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान युवराज सार्वा (45) निवासी वार्ड 31 आपपुरा के रूप में हुई है। शुक्रवार तड़के वह जिला अस्पताल से ड्रिप लगी हालत में निकलकर सीधे कलेक्ट्रेट न्यायालय परिसर पहुंचे और वहीं फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार, युवराज हटरी बाजार में सब्जी और सीजनल सामान बेचकर परिवार का गुजारा करते थे। परिजनों का कहना है कि दुकान लगाने को लेकर उनका एक दुकानदार से विवाद चल रहा था। कई बार थाने में शिकायत भी की गई, लेकिन आरोपी दुकानदार कथित तौर पर उन्हें लगातार डराता-धमकाता रहा। मानसिक तनाव के चलते मृतक कई बार आत्महत्या की बात कह चुके थे। दो दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर युवराज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे वह अस्पताल से निकल गए और कुछ ही देर बाद कोर्ट परिसर में उनका शव फंदे से लटकता मिला। युवराज की 5 बेटियां और 1 बेटा है, सभी तैराकी में नेशनल चैंपियन रह चुके हैं। घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ...