BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO! बिलासपुर का अटल आवास बना असामाजिक तत्वों का अड्डा; शरारती तत्वों ने लगाई 10 बाइकों में आग..साजिश या शॉर्टसर्किट? खंगाले जा रहे फुटेज!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित अशोकनगर अटल आवास में बीती रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। करीब 10 मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई, जिससे सभी वाहन जलकर खाक हो गए। यह घटना रात 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। आग इतनी भयावह थी कि आग की लपटें और घना धुआं देखकर पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित रहवासियों का आरोप है कि यह हादसा शॉर्टसर्किट से नहीं, बल्कि किसी शरारती तत्व की साजिश है। उनका कहना है कि आग लगने के वक्त बिजली सप्लाई चालू थी, जिससे शॉर्टसर्किट की संभावना न के बराबर है।

लंबे समय से अटल आवास बना असामाजिक गतिविधियों का अड्डा…….

स्थानीय लोगों ने बताया कि अटल आवास परिसर में लंबे समय से असामाजिक तत्वों का डेरा है। देर रात नशा, गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं आम हो चुकी हैं। रहवासियों के अनुसार, कई बार इसकी शिकायत पार्षद और पुलिस से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे…….

सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्टसर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...