BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News CgSipat

सीपत; 34.50 लाख के गहनों की चोरी में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार, मध्यप्रदेश से दबोचा गया..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत के दामोदर ज्वेलर्स में हुई बहुचर्चित 34 लाख 50 हजार रुपये की चोरी के मामले में एक और फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। थाना सीपत पुलिस ने मध्य प्रदेश के सिंगरौली से आरोपी रामलल्लू उर्फ लल्लू उम्र 25 वर्ष निवासी लामीदह, थाना सरई, जिला सिंगरौली को गिरफ्तार किया है। मामला 15-16 जुलाई 2024 की रात का है, जब अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला पत्थर से तोड़कर और लोहे की रॉड से शटर उखाड़कर अंदर घुसते हुए सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी की थी। चोरी का कुल मूल्य 34,50,000 रुपये आंका गया था। इस मामले में अब तक कई आरोपी..लालमन उर्फ बड़का बसोर, रामधीन बसोर, सियाराम बसोर, लालजी उर्फ किनका बसोर, राजेंद्र गुप्ता उर्फ गुड्डा बनिया, मनीश सोनी उर्फ सुशांत उर्फ सोनू, अमित सिंह और विजय कुमार बसोड गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं, जबकि तीन आरोपी फरार थे।

पता-साजी के दौरान पुलिस को सिंगरौली में आरोपी की मौजूदगी की जानकारी मिली। टीम ने दबिश देकर रामलल्लू को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना के दिन सब्बल और पेचकस खरीदकर अन्य साथियों के साथ दामोदर ज्वेलर्स में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ...