ChhattisgarhRaftaar News Cg

डेढ़ साल की बच्ची लावारिस हालत में मिली, हाथ में मिली चिट्ठी जिसमें लिखा था…”कोई इसे अपना लेना मैं मरने जा रहा हूं गुड बाय”……..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर के बीरगांव इलाके से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। व्यास तालाब के पास एक डेढ़ साल की बच्ची लावारिस हालत में मिली, जिसके पास एक मार्मिक चिट्ठी भी बरामद हुई है। इस चिट्ठी में लिखा था – “मेरे बच्चे को कोई अपना लेना, मैं जीना नहीं चाहता, मरने जा रहा हूं। गुड बाय।”

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बच्ची को सबसे पहले बीरगांव नगर निगम के MIC सदस्य इकराम अहमद ने देखा। उन्होंने बिना देर किए स्थानीय पुलिस और बाल कल्याण समिति को सूचित किया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। फिलहाल बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और उसकी देखभाल के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। बाल कल्याण समिति की देखरेख में उसे रखा गया है। वहीं, पुलिस उस शख्स की तलाश में जुट गई है जिसने यह चिट्ठी लिखी और बच्ची को अकेला छोड़ गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ...