BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! फार्म हाउस पर ताशपत्ती जुए का बड़ा खुलासा; 14 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की नकदी व लक्ज़री कारें जब्त…पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा क्षेत्र के अजयपुर स्थित एक फार्म हाउस में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस ने दबिश देकर 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 3 लाख से अधिक नकद राशि, 17 मोबाइल फोन और 5 लक्ज़री कारें जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई बिलासपुर एसीसीयू और कोटा थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।

छापा पड़ते ही अफरा-तफरी, कुछ आरोपी भाग निकले…..

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फार्म हाउस पर बड़ी संख्या में जुआरी एकत्र होकर ताश के पत्तों पर नकद दांव लगा रहे हैं। सूचना पर तत्काल एक्शन लेते हुए टीम ने फार्म हाउस पर रेड डाली। कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि 14 जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

ये हैं पकड़े गए जुआरी……

01. मिश्रीलाल कश्यप (68) तेलीपारा,

02. हरिओम साहू (44) खमतराई,

03. दीपक सोनी (28) अशोक विहार,

04. ज्वाला सूर्यवंशी (55) मंगला,

05. प्रदीप पाण्डेय (42) अशोक नगर,

06. राकेश कहार (48) चांटीडीह,

07. शांतनु बघेल (40) राजकिशोर नगर,

08. राजेन्द्र कुम्हारे (61) तेलीपारा,

09. मनोज कश्यप (43) कुदुदण्ड,

10. यशोधर कश्यप (24) जूना बिलासपुर,

11. सागर कश्यप (32) करबला रोड,

12. महेन्द्र वर्मा (33) मेडिकल कॉम्प्लेक्स,

13. सिरीश कश्यप (50) ईमलीपारा,

14. राजकुमार तेजवानी (61) राजकिशोर नगर,

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जारी, कुछ आरोपियों की तलाश बाकी…..

रेड के दौरान कुछ लोग मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी पहचान कर उन्हें भी जल्द गिरफ्तार करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने जिले में जुआ-सट्टा पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ...