ChhattisgarhRaftaar News Cg

आत्महत्या; पत्नी को मायके छोड़ने के बाद आरक्षक ने उठाया आत्मघाती कदम, पंखे से लटका मिला शव……..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां न्यू पुलिस लाइन में पदस्थ एक आरक्षक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुरेंद्र साहू के रूप में हुई है, जो अनुकंपा नियुक्ति के तहत पुलिस विभाग में नियुक्त हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरक्षक सुरेंद्र साहू पिछले कुछ महीनों से मानसिक अवसाद से जूझ रहा था। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले वह अपनी पत्नी को मायके छोड़कर आया था। इसके कुछ घंटों बाद, दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच, उसने अपने घर के किचन में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन आत्महत्या के पीछे की वजहों का पता लगाने पुलिस गहराई से जांच कर रही है।

 

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ...