Raftaar News Cg

युवा संगठन पहुँचे कलेक्टोरेट, जल्द होगा सिटी बस का कुली तक संचालन…? .. 30-40 ग्राम होंगे लाभन्वित

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) वर्तमान में सीपत बलौदा मार्ग पर बिलासपुर से लुतरा तक सिटी बस का संचालन किया जा रहा है। कुली परिक्षेत्र से जुड़े विभिन्न ग्राम ऊनी, कुली, मडई, सोंठी, बिटकुला, खम्हरिया, कुकदा, आमानारा, निरतू, उडांगी, बसहा, खोंधरा के लोगों का वर्षों से मांग रहा है, कि सिटी बस का संचालन ग्राम कुली तक किया जाना चाहिए। जिसे लेकर युवा संगठन ग्राम कुली के नेतृत्व में जिला कलेक्टर से बातचीत की गई। जिस पर बिलासपुर कलेक्टर ने प्रतिक्रिया देते आश्वासन दिया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए बहुत जल्द सिटी बस का परिचालन बिलासपुर से कुली तक शुरू किया जा सके, इसके लिए निश्चित तौर पर प्रयास करेंगे।

संगठन के प्रतिनिधि अर्जुन वस्त्रकार ने बताया कि प्रतिदिन हजारों लोग कुली परिक्षेत्र से बिलासपुर शहर के लिए रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी विभिन्न दैनिक जरूरतों एवं कार्यो के लिए रोज आना-जाना करते हैं। कुली सुदूर वनांचलों को जिला मुख्यालय मार्ग से जोड़ने वाली जंक्शन ग्राम है। बिलासपुर से ग्राम कुली तक सिटी बस के चलने से 35-40 ग्रामों के लोगों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। प्रमुख पदाधिकारी अजय यादव का कहना है कि सिटी बस के संचालन से लोगों को रियायती दर पर यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। मौके पर संगठन के प्रमुख पदाधिकारी अजय यादव, करण साहू, श्रवण वस्त्रकार, प्रमोद ठाकुर, मनीष ठाकुर, सूरज यादव, श्याम सुन्दर सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...