ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

एनटीपीसी सीपत में बड़ा हादसा; एक मजदूर की मौत, 9 घायल..परिजनों ने किया चक्काजाम…प्रबंधन ने मुआवजा व नौकरी का दिया आश्वासन, 6 घंटे बाद समाप्त हुआ चक्काजाम, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) एनटीपीसी सीपत के परिसर में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के पांचवें यूनिट में 22 मीटर ऊंचाई पर स्थित चौथे फ्लोर में मरम्मत कार्य के दौरान लोहे की प्लेट और बास्केट गिरने से 10 मजदूर हादसे की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 अन्य मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए तत्काल बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। घायल मजदूरों को तत्काल रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान श्याम साहू पिता नारायण साहू उम्र 27 वर्ष निवासी सीपत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर चौथे फ्लोर पर एक प्लेट के सहारे काम कर रहे थे, जो अचानक नीचे गिर गई। प्लेट पर करीब 40 बास्केट रखे हुए थे, जिसमें मजदूर दब गए। घटना में श्याम साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य मजदूर आशीष कंवर, शत्रुघ्न कंवर, आयुष यादव, अनिल कश्यप, अशोक बिंझवार, दिलेश्वर कंवर, जीतेंद्र कंवर, संत साहू और प्रताप सिंह कंवर घायल हो गए। इनमें अशोक बिंझवार, प्रताप सिंह कंवर और संत साहू की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने बिलासपुर-कोरबा मार्ग को एनटीपीसी मटेरियल गेट के सामने जाम कर दिया और उचित मुआवजे, एक परिजन को नौकरी तथा घायलों के समुचित इलाज की मांग की। तकरीबन 6 घंटे तक चला चक्काजाम एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा लिखित आश्वासन देने के बाद समाप्त हुआ। प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी, हर माह मजदूरी के बराबर वेतन देने का वादा किया है। साथ ही घटनास्थल पर तत्काल 50 हजार रुपये नकद सहायता भी दी गई। घायलों के इलाज का पूरा खर्च वहन करने और उन्हें समुचित इलाज उपलब्ध कराने का भी भरोसा दिलाया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ...