BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; 11 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, हिर्री पुलिस की कार्रवाई!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिर्री पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 लीटर हाथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा नूपुर उपाध्याय के निर्देशन में थाना प्रभारी हिर्री दामोदर मिश्रा के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मेड़पार-बाजार निवासी एक व्यक्ति अपने घर के पास भारी मात्रा में हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब रखे हुए है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने ग्राम मेड़पार-बाजार में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी गुहाराम निषाद (34 वर्ष), पिता स्वर्गीय कुंवर सिंह निषाद, निवासी मेड़पार-बाजार, थाना हिर्री, जिला बिलासपुर के कब्जे से एक पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बे में रखी 11 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 2,200 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। हिर्री पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ... कटघोरा में अटल प्रतिमा घोटाले पर फूटा जनाक्रोश, FIR की मांग को लेकर अटल परिसर में धरना..युंका नेताओं... सुनिए मंत्री तोखन साहू; चुनाव में हाथ जोड़कर मांगे थे वोट, आज सीपत–कुली सड़क की फरियाद लेकर पहुंचे भ... सीपत में प्रेम संबंध बना मौत की वजह; गला घोंटकर प्रेमी की हत्या..24 घंटे में महिला गिरफ्तार! SECL मुख्यालय के पांच कर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर सौंपे गए सभी भुगतान के चेक; सेवानिवृत्त... बिलासपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 3-4 डॉक्टर मिले नदारद..कलेक्टर ने फोन पर लगाई फटक... करियर गाइडेंस सेमिनार से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा, क्विज प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा..पीएम श्र...