ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मोबाइल चलाने से मना किया तो भाई बना हैवान, बहन की टांगी से कर दी बेरहमी से हत्या……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) अंबिकापुर जिले के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम लिपिंगी से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने मोबाइल चलाने से मना करने पर अपनी सगी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मृतिका मुनेश्वरी माझावर अपने दो बच्चों के साथ घर के एक कमरे में जमीन पर सोई हुई थी। उसी कमरे में उसका भाई जयप्रकाश माझावर रात करीब 12:30 बजे खाट पर लेटा मोबाइल चला रहा था। मुनेश्वरी ने जयप्रकाश को मोबाइल चलाने से रोका और उससे मोबाइल छीन लिया, जिस पर दोनों के बीच बहस हुई। कुछ देर बाद मुनेश्वरी सोने चली गई। लेकिन जयप्रकाश गुस्से से आगबबूला हो गया और रात लगभग 1 बजे टांगी उठाकर अपनी बहन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसने बहन के गले और चेहरे पर कई बार वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जयप्रकाश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ...