BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; एनटीपीसी प्लांट में बड़ा हादसा: एक मजदूर की मौत, चार घायल, लापरवाही पर उठे सवाल…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत स्थित एनटीपीसी प्लांट में बुधवार को हुए एक बड़े हादसे ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। यूनिट-5 में चल रहे एनुअल मेंटेनेंस कार्य के दौरान प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म अचानक टूट गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर नीचे गिर पड़े। हादसे में पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक मजदूर की पहचान श्याम साहू के रूप में हुई है, जो सीपत के पोड़ी इलाके का निवासी था। अन्य घायलों में से तीन का इलाज एनटीपीसी अस्पताल में जारी है, जबकि दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया था। वहीं, श्याम साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। हादसे की खबर से स्थानीय लोग और मजदूर संगठन आक्रोशित हैं। उन्होंने एनटीपीसी प्रबंधन पर मेंटेनेंस में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जवाबदेही की मांग की है। हैरानी की बात यह है कि कई घंटे बीतने के बावजूद एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। न ही घायलों और मृतकों की संख्या को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और लापरवाही के पहलुओं की भी जांच की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर बड़े औद्योगिक संस्थानों में सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ...