ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

लूट की झूठी कहानी गढ़ 11.79 लाख का गबन, पुलिस ने मामले का किया पर्दाफाश……

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में 11 लाख 79 हजार 800 रुपये की कथित लूट का मामला पुलिस जांच में फर्जी निकला। खुद को पीड़ित बताने वाला युवक ही इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड निकला, जिसे पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।गुरुवार को दीपेश देवांगन नामक युवक ने बम्हनीडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि तीन अज्ञात युवकों ने उससे बाइक रोककर मारपीट की और बड़ी रकम व लैपटॉप लूट लिए। यह घटना पूछेली गांव के पास हुई बताई गई। पुलिस ने मौके पर जांच शुरू की और साइबर टीम की मदद से हर पहलू की गहराई से पड़ताल की। लेकिन न तो लूट के कोई निशान मिले, न चश्मदीद, और न ही युवक की बातों में सच्चाई।

संदेह गहराते ही पुलिस ने दीपेश से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की, जिसके बाद वह टूट गया। उसने बताया कि वह पहले से 8 लाख रुपये के कर्ज में डूबा था और कर्ज चुकाने के लिए उसने ₹11.79 लाख का गबन कर लूट की झूठी कहानी गढ़ी। पुलिस ने दीपेश के घर से पूरी नकदी और लैपटॉप बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 217 व 316(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सत्य तथ्यों की जानकारी ही पुलिस को दें। झूठी सूचना देने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, उपनिरीक्षक विवेक सिंह, सहायक उपनिरीक्षक नीलमणि कुसुम समेत साइबर और बम्हनीडीह थाना टीम का अहम योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ...