ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को कुचला, हुई मौत….

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मोरगा इलाके में नेशनल हाइवे 130 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वाहन सुधार रहे दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसा कोरबा जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर मोरगा में हुआ। मृतकों की पहचान कृष्ण मुरारी पांडेय निवासी झारखंड और मोहम्मद उस्मान खान निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों हाईवे किनारे वाहन सुधार का काम करा रहे थे तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही एनएच पेट्रोलिंग टीम और मोरगा पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि कार अंबिकापुर आरटीओ में पंजीकृत है और एक सरकारी कर्मचारी के नाम पर है। पुलिस ने मामले में बीएनएसएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कार्रवाई जारी है। मृतकों के शवों को पोड़ी उपरोड़ा सीएचसी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।NH-130 पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। हाल ही में 15 से अधिक ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं, लेकिन हादसे थम नहीं रहे। अब सवाल उठता है कि कब मिलेगी इस मौत के हाईवे से राहत?

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ...