ChhattisgarhRaftaar News Cg

बालोद में भीषण सड़क हादसा: टैंकर और ट्रक की भिड़ंत में ड्राइवर-हेल्पर की मौत, तीन घायल…….

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पुरूर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टैंकर और ट्रक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में ट्रक के ड्राइवर और हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना फ़ागुन्दाह गांव के पास की है, जहां एक ट्रक राइस मिल के बाहर भूसा भरने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ड्राइवर शैलेन्द्र ठाकुर और हेल्पर बुधलाल ढीमर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक के पास खड़े तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूचना मिलते ही पुरूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का कारण प्रतीत हो रही है, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ...