Raftaar News Cg

मस्तूरी विधानसभा में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का हुआ आगाज, यात्रा का प्रथम दिन हुआ मचखंडा से प्रारंभ

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन व जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 74 वें गणतंत्र दिवस के दिन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत द्वारा ग्राम पंचायत मचखंडा से हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा शुभारंभ किया गया। यह पदयात्रा का प्रथम दिन मचखंड़ा से प्रारंभ होकर बम्हनीकला में समापन हुआ। पदयात्रा के दौरान पूर्व विधायक दिलीप लहरिया एवं जिला कांग्रेस कमेटी संगठन प्रभारी चुन्नीलाल साहू ने कहां की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदर्शी सोच के कारण आज छत्तीसगढ़ खुशहाल है, हम सब छत्तीसगढ़ वासियों के लिए बहुत ही गौरव का पल है, कि हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री देश में नंबर वन मुख्यमंत्री हैं। यात्रा प्रभारी वीरेंद्र शर्मा व मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र धीवर भी यात्रा में ग्रामवासियों को संबोधित किए। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र जायसी, छत्तीसगढ़ शासन केश शिल्प बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास, जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी, दुबे सिंह कश्यप, प्रमोद जायसवाल, अशोक सुर्यावंशी, मनोज खरे, जयंत मनहर, रामेश्वर साहू, दुर्गा तिवारी, विजय गुप्ता, संतोष भोई, उमेश चंद्राकर, राजू सूर्यवंशी, वीरेंद्र लैहर्षण, अशोक राजवाल, मनोहर पात्रे, रामखेलावन यादव, राम शंकर श्रीवास, प्रमील दास मानिकपुरी, गजानंद पटेल, अक्कू भाई, विनोद साहू, इदरीश खान, लक्ष्मी साहू, ओंकार साहू, जानू टंडन, वृंदा सूर्यवंशी, किशन धूलिया, फैज अली खान, अश्वनी धूलिया, टीकाराम श्रीवास, दुर्गेश धूलिया, नारायण लास्कर, उमेश कश्यप, दिलीप खांडेकर सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...