BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; 284 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर धराए, 35 लाख की अवैध खेप जब्त..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नशे के सौदागरों पर बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया। आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर आ रहे थे, जिन्हें ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) और थाना तोरवा की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती के तहत ए.सी.सी.यू. और थाना तोरवा की टीम को सूचना मिली कि भारी मात्रा में गांजा की खेप जिले से होकर गुजरने वाली है। 18 जुलाई 2025 को जगमल चौक तोरवा में टीम ने घेराबंदी कर सफेद रंग की मारूति अर्टिगा कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन को भगाकर ले जाने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों संदिग्धों गजेंद्र गोस्वामी और नयन कुमार को मौके पर ही दबोच लिया। वाहन की तलाशी लेने पर कार से ब्राउन टेप में लपेटे गए कुल 284 पैकेट में 284 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा उड़ीसा से लेकर आ रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना तोरवा में धारा 20 (बी)(2)(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि नशे के इस गोरखधंधे में संलिप्त अन्य आरोपियों की भी एंड-टू-एंड विवेचना कर वित्तीय जांच की जाएगी, ताकि इस नेटवर्क की पूरी जड़ तक पहुंचकर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

01. गजेंद्र गोस्वामी उर्फ बिट्टू उम्र 26 वर्ष निवासी देवधरा, मंडला (मध्यप्रदेश)

02. नयन कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मेहता घनसौर, सिवनी (मध्यप्रदेश)

जप्त सामग्री….

• ब्राउन टेप में लपेटे हुए कुल 284 पैकेट, 284 किलो ग्राम गांजा,

• सफेद रंग की मारूति अर्टिगा कार (क्रमांक CG 04 OC 4577),

• दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक आईफोन,

• कुल जब्त माल की कीमत करीब 35 लाख रूपये।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर...