BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO: बिलासपुर; केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पुतला दहन से गरमाया माहौल…‘मोदी डरता है, ईडी को आगे करता है’ के नारों से गूंजा नेहरू चौक!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर और ग्रामीण द्वारा शनिवार को नेहरू चौक में ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। दोपहर 12 बजे कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए नेहरू चौक तक रैली निकाली। नरेंद्र मोदी डरता है ईडी को आगे करता है तानाशाह मोदी मुर्दाबाद अडानी को छत्तीसगढ़ बेचना है कांग्रेस को फंसाना है जल जंगल जमीन किसके नाम अडानी के नाम जैसे नारे लगाते हुए सैकड़ों कार्यकर्ता नेहरू चौक पहुंचे। मौके पर पुलिस बल भी बड़ी संख्या में तैनात रहा। कांग्रेसजनों को आते देख पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की लेकिन असफल रही। कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुलिस पानी की बोतल लेकर दौड़ती रही पर तब तक पुतला जलकर खाक हो चुका था। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर और नारे लगाकर विरोध जताया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार और अडानी के खिलाफ आवाज उठाने वाले राज्यों में विपक्षी नेताओं पर ईडी सीबीआई और अन्य एजेंसियों के जरिये दबाव बनाया जा रहा है। 2014 से 2024 तक ईडी ने 7264 छापे मारे जिनमें से 5155 पर एफआईआर हुई 755 गिरफ्तारियां हुईं लेकिन मात्र 63 लोगों को सजा मिली। इससे साफ है कि कार्रवाई सबूत के आधार पर नहीं बल्कि राजनीतिक दबाव में होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता बदले की भावना से काम कर रहे हैं यह लोकतंत्र के लिए घातक है संवाद की गुंजाइश खत्म करने से लोकतंत्र कमजोर होगा। विजय पांडेय ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र की गिरफ्तारी भी इसी साजिश का हिस्सा है। तमनार जंगल कटाई का विरोध करने और विधानसभा में प्रश्न लगने के तुरंत बाद ईडी की कार्रवाई यह दिखाती है कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर अडानी को बचाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जल जंगल जमीन छत्तीसगढ़ की धरोहर हैं जिनकी रक्षा आदिवासी समाज करता है लेकिन सरकार आदिवासियों को उनके अधिकारों से वंचित कर रही है। हसदेव के बाद तमनार और अब आगे किसका नंबर होगा यह चिंता का विषय है। पूर्व महापौर रामशरण यादव ने कहा कि हाथियों के झुंड शहर की ओर बढ़ रहे हैं ग्रामीण अपनी जान-माल गंवा रहे हैं यह संघर्ष और तेज होगा। पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ने कहा कि अडानी के मुद्दे को विधानसभा में उठाने पर पूर्व मुख्यमंत्री के घर पर छापा पड़ा था अब फिर यही हो रहा है भाजपा जिन विपक्षी नेताओं को भ्रष्ट कहती है उन पर ईडी की कार्रवाई के बाद उन्हें भाजपा में शामिल करवा लेती है और फिर ईडी मेहरबान हो जाती है। पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि भाजपा के पास 10 हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति है 250 करोड़ तो केवल बीफ कंपनियों से चंदा मिला है क्या ये ईडी के दायरे में नहीं आते कांग्रेस की जड़ें आजादी की लड़ाई से जुड़ी हैं हम न झुकेंगे न डरेंगे पूरे हौसले से मुकाबला करेंगे।

पुतला दहन कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, पूर्व सांसद इंग्रिड मैकलाउड, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, पूर्व महापौर रामशरण यादव, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, राजेंद्र साहू, प्रमोद नायक, नरेंद्र बोलर, शेख नजीरुद्दीन, भरत कश्यप, देवेंद्र सिंह बाटू, आत्मजीत मक्कड़, शिवा मिश्रा, राकेश शर्मा, जितेंद्र पांडेय, ऋषि पांडेय, समीर अहमद, जगदीश कौशिक, विनोद साहू, मोती ठारवानी, गीतांजलि कौशिक, पिंकी बतरा, सीमा घृतेश, शिल्पी तिवारी, स्वर्णा शुक्ला, शेख असलम, रमाशंकर बघेल, सीताराम जायसवाल, जुगल किशोर गोयल, दिलीप पाटिल, सुनील सोनकर, मोहन श्रीवास, अमित भारते, अब्दुल इब्राहिम, शंकर कश्यप, ओम कश्यप, मनहरण कश्यप, परदेशी राज, विनय पांडेय, विकास सिंह, अनिल पांडेय, राजेश ताम्रकार, मनोज सिंह, करम गोरख, बिंदु जायसी, पुष्पा शर्मा, कौशिक धर, डिकेश डहरिया, गौरव एरी, मार्गेट बेंजामिन, बाबा खान, शारदा नगरकर, बालचंद साहू, अंजू सोनी, उमेश कश्यप, अशोक सूर्यवंशी, हितेश देवांगन, शेर सिंह कश्यप, सुरेंद्र तिवारी, विमला पात्रे, लक्की यादव, अजय काले, वाहिद खान, नागेश ध्रुव, रामप्रसाद ध्रुव, हरमेन्द्र शुक्ला, अन्नपूर्णा ध्रुव, कुंती उइके, राज कुमार कश्यप, शिशिर कश्यप, शिरीष कश्यप, रजनी आगर, मोह शाहिद, प्रियंका यादव, आदेश पांडेय, वसीम खान, संतोष पिप्पलवा, शैलेश मिश्रा, सूर्यमणि तिवारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...