BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; शासकीय भूमि से 10 लोगों का अतिक्रमण हटाया गया..तहसील प्रशासन की कार्रवाई, ग्रामीणों को दोबारा कब्जा न करने की समझाइश!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर के निर्देश पर चलाए जा रहे बेजा कब्जा मुक्त बिलासपुर अभियान के तहत तखतपुर तहसील के ग्राम घोरामार में शासकीय भूमि से 10 लोगों का अवैध कब्जा हटाया गया। तहसीलदार पंकज सिंह के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक बेलपान और हल्का पटवारी की टीम ने जांच में पाया कि गांव के 10 लोगों ने शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर सभी के खिलाफ न्यायालय में अतिक्रमण के प्रकरण दर्ज कर उनसे जवाब तलब किया गया। जवाब प्राप्त होने के बाद अतिक्रमण का आरोप सिद्ध होने पर सभी को बेदखली का आदेश पारित किया गया। तहसील प्रशासन ने 18 जुलाई को सुबह 11 बजे से कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि को अतिक्रमणमुक्त किया। इसके अलावा अन्य लोगों द्वारा कब्जे की नीयत से मिट्टी डालकर किए गए अतिक्रमण को भी समतल कर हटाया गया। तहसीलदार पंकज सिंह ने ग्रामीणों को चेताया कि भविष्य में कोई भी शासकीय भूमि पर कब्जा न करे। उन्होंने कहा कि शासकीय भूमि की सुरक्षा और संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!