BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; दर्दनाक सड़क हादसे में पत्रकार की मौत..तेज रफ्तार वैगनआर ने मारी टक्कर, चालक की लापरवाही पड़ी भारी..पत्रकार जगत में शोक!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शुक्रवार सुबह शहर की न्यू स्मार्ट रोड वेयर हाउस के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। स्कूटी से जा रहे वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र शुक्ला को तेज रफ्तार वैगनआर कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब वैगनआर कार क्रमांक CG 04 MT 4004 चला रहे जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. के एल उरांव ने अचानक ब्रेक की बजाय एक्सीलेरेटर दबा दिया। तेज रफ्तार से बेकाबू हुई कार ने सामने जा रहे उपेंद्र शुक्ला को सीधी टक्कर मार दी। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल पत्रकार को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर, आरोपी कार चालक डॉ. उरांव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली गई है। पत्रकार उपेंद्र शुक्ला की असामयिक मौत से मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। साथी पत्रकारों और स्थानीय नागरिकों ने डॉक्टर की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...