BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; नशेड़ियों के अड्डे पर युवक की लाश मिलने से हड़कंप! मौत मिर्गी से या नशे से? पुलिस जांच में जुटी……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र के विजयपुरम कॉलोनी के पीछे शुक्रवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त सूरज सोनी निवासी सरकंडा के रूप में की है। मिली जानकारी के अनुसार, जहां युवक का शव मिला वह स्थान नशेड़ियों के अड्डे के रूप में बदनाम है। मौके पर पुलिस को बड़ी संख्या में खाली शराब की बोतलें, नशे में इस्तेमाल हुए इंजेक्शन और अन्य सामान पड़े हुए मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि मृतक भी संभवतः नशा करने के लिए वहां पहुंचा होगा। वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सूरज को मिर्गी की बीमारी थी और संभव है कि इसी कारण उसकी मौत हुई हो। फिलहाल युवक की मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही खुलासा हो सकेगा। सरकंडा पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर...