Raftaar News Cg

लोकतंत्र के निर्वाचन रूपी पर्व में उत्साहपूर्वक निडर होकर मतदान करे : शुक्ला…….वैदिक महाविद्यालय में निष्पक्ष व लोभरहित मतदान करने विद्यार्थियों ने ली शपथ

सीपत:- (हिमांशु गुप्ता) वैदिक महाविद्यालय में बुधवार को चेयरमेन द्वारिकेश पांडेय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। उन्होंने छात्रों को लोकतंत्र के पर्व में निष्पक्ष लोभ रहित और निर्भिक होकर योग्य प्रत्याशी चयन कर मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मत का प्रभावित होने से प्रजातंत्र का स्वरूप खंडित होता है। अभाव और प्रभाव से मुक्त मतदान लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। मतदान हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी और कर्तव्य है। संस्था के सीईओ अभिनय शुक्ला ने मतदाता के अधिकार और कर्तव्यों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को वोटर दिवस का महत्व बताया तथा जागरूक मतदाता बनने और अपने घर परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने लोकतंत्र के निर्वाचन रूपी पर्व में उत्साहपूर्वक निडर होकर मतदान करने का संदेश दिया। भविष्य में सही मतदान करने के लिए प्रेरित किया। श्री शुक्ला ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए मतदाता सूची में अपना और अपने साथियों का नाम जुड़वाने की बात कही। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक हिमांशु गुप्ता, अजयशंकर गन्धर्व, रामकुमार पटेल, संत कुमार रात्रे, रामेश्वर साहू, रूखमणी चौधरी उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...