ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

तेरहवीं कार्यक्रम में विवाद; युवक ने चाचा ससुर पर किया चाकू से हमला, 24 घंटे में गिरफ्तार!

भिलाई: (प्रांशु क्षत्रिय) रुआबांधा बस्ती में तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने ही चाचा ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। घटना 14 जुलाई 2025 की है। प्रार्थी सुरेश सेठी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सुबह 11 बजे अपने मामा सीनू कंडरा के घर बैठे थे। तभी सीनू कंडरा का दामाद चंदन उड़के वहां पहुंचा और तेरहवीं कार्यक्रम में उचित व्यवस्था नहीं करने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। वहां मौजूद मूर्ति नामक व्यक्ति ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तो चंदन ने गुस्से में आकर जान से मारने की नीयत से अपने पास रखे धारदार चाकू से मूर्ति पर हमला कर दिया और उसके पेट में वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आए अर्जुन के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। घटना की रिपोर्ट पर भिलाई नगर थाना पुलिस ने धारा 109, 296, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया, और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया। मामले में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट भी जोड़ी गई है। पुलिस ने आरोपी चंदन उड़के उम्र 30 वर्ष, निवासी चिखली जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...