BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News CgSipat

सीपत-कुली मार्ग; जर्जर सड़क पर पीडब्ल्यूडी का झूठा मलहम..तीन दिन पहले गड्ढे भरे’ पर हाल जस के तस..ग्रामीणों का कहना ओवरलोड गाड़ियों ने किया ये हाल…कब जागेगा प्रशासन?

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले को जांजगीर-चांपा और कोरबा से जोड़ने वाला बिलासपुर-कोरबा मार्ग बदहाली की हालत में है। सीपत से कुली तक करीब 11 साल पुरानी सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों की जान जोखिम में पड़ गई है। यह सड़क वर्ष 2014 में पीडब्ल्यूडी द्वारा करीब 17 लाख 60 हजार रुपये की लागत से बनाई गई थी। आज हालत इतनी खराब है कि बरसात में गड्ढों में पानी भरने से हादसे बढ़ रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ रविन्द्र केला का दावा है कि तीन दिन पहले गड्ढे भरे गए, लेकिन जमीनी हकीकत में गड्ढे जस के तस नजर आ रहे हैं। धनिया निवासी सरपंच दुष्यंत यादव ने बताया कि कई बार अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द मरम्मत नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा।

ओवरलोड ट्रेलर और धूल से भी बढ़ी परेशानी……

ग्रामीणों के मुताबिक ओवरलोड ट्रेलर वाहनों के कारण सड़क की हालत और बिगड़ी है। बारिश न होने पर धूल उड़ती है, क्योंकि वाहनों में तारपोलिन नहीं लगाया जाता और इस पर भी प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा।

खतरनाक गड्ढों वाले स्थान……

ग्राम गुड़ी, हिंडाडीह और खाड़ा के बीच कोलवाशरी चौक, धनिया ओवरब्रिज के पास, धनिया-लूथरा मार्ग पेट्रोल टंकी के पास, कुली बस स्टैंड चौक, कुली पेट्रोल टंकी के पास।

पीडब्ल्यूडी एसडीओ रविन्द्र केला का कहना……

सीपत से कुली तक सड़क निर्माण के लिए दो महीने पहले प्रस्ताव स्वीकृति हेतु भेजा गया है। जल्द ही सड़क बनाई जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी! रसीद 9 हजार की, वसूले 15 हजार; निगम टैक्स वसूली पर घुरु-अमेरी में बवाल..कमिश्नर ने दिए जांच के निर्द... सीपत क्षेत्र के गौठानों में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला; झलमला के बाद नरगोड़ा में 20-25 मवेशियों की म... बिलासपुर; राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, शातिर महिला गिरफ्तार..फेसबुक पर...