Raftaar News Cg

गणतंत्र दिवस की तैयारी का किया गया अंतिम रिहर्सल, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय करेंगे ध्वजारोहण

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल आज सवेरे पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया। एडीएम आर.ए. कुरूवंशी ने रिहर्सल में मुख्य अतिथि का दायित्व निभाते हुए ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर भी मौजूद रही। फाइनल रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत, ध्वजारोहण, परेड, सालामी, मार्च पास्ट, मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमाण्डों से परिचय, पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण, गृह, जेल एवं पर्यटन विभाग के संसदीय सचिव विकास उपाध्याय जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

इस वर्ष स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी और विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं से संबंधित झांकी का प्रदर्शन भी किया जाएगा। एडीएम एवं पुलिस अधीक्षक ने अंतिम रिहर्सल का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एडीएम ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। रिहर्सल के दौरान गणतंत्र दिवस समारोह के परेड का नेतृत्व परेड कमाण्डर प्रशिक्षु डीएसपी नुपुर उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर एसडीएम बिलासपुर श्रीकांत वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...