ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जांजगीर-चांपा; सौतेले पिता ने 2 साल की बच्ची से किया रेप…ठेले किनारे मिली मासूम; 8 महीने बाद आरोपी को उम्रकैद!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जांजगीर चांपा जिले में 2 साल की मासूम से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची के सौतेले पिता ने इस घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की मां ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके मुताबिक, शाम के समय जब बच्ची नहीं मिली, तो उन्हें पता चला कि वह प्राइमरी स्कूल के सामने ठेले के पास पड़ी हुई है। बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला कि आरोपी आशिक देवार ने अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घटना 19 अक्टूबर 2024 की है। 8 महीने बाद कोर्ट का फैसला आया है। अपर सत्र न्यायाधीश (पाक्सो) अनिल कुमार बारा ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की। साक्ष्यों के आधार पर अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने सभी गवाहों के बयान और साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद आरोपी को दोषी करार दिया। जिसपर BNS की धारा 65 (च) के लिए आजीवन कारावास और 500 रुपए अर्थदण्ड, धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत आजीवन कारावास, जिसमें आरोपी के शेष प्राकृत जीवनकाल का कारावास अभिप्रेस है और 500-500 रुपए का अर्थदंड से दंडित किया गया है। वही अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर प्रत्येक व्यक्तिक्रम के लिए 1 माह के अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा भुगतने जाने का आदेश दिया गया है। विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) चंद्रप्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...