
शहीद विनोद कौशिक के पुण्यतिथि में ग्रामीणों ने निकाली रैली, शहीदों की जयघोष की पूरे सीपत में रही गूंज

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) वीर शहीद विनोद कौशिक के पुण्यतिथि में क्षेत्र के ग्रामीणों व शासकीय मदन लाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विद्यार्थियों व शहीद विनोद कौशिक स्कूल सीपत के विद्यार्थियों व आदर्श इंदिरा बाल मंदिर सीपत के छात्र-छात्राओं द्वारा आज सुबह 10:00 बजे नवाडीह चौक से बाजे के साथ शासकीय कन्या शाला सीपत तक रैली निकाली गई। शहीद के स्मृति में निकाली गई रैली में शहीद विनोद सिंह कौशिक अमर रहे का जयघोष पूरे सीपत में गूंज उठा। बच्चे हाथों में वीर शहीद अमर रहे का तख्ता लिए एवं क्षेत्र के शहीदों का पोस्टर लिए रैली में शामिल हुए। रैली के समापन में शहीद विनोद कौशिक एवं क्षेत्र के शहीदों के छायाचित्रों में माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर नम्र आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस दौरान गजेंद्र यादव, पदुमकांत दवे, सुनील निर्मलकर, ललित खरे, विनोद खरे, मुकेश खरे, ऋषभकांत विजय, भूतिभूषण कौशिक, मिथिलेश श्रीवास, राकेश यादव, गोल्डी पारकर, दिव्या विजय, विकास केशर, हीमेन, प्रवीण, भागवत यादव, विशाखा, शिवकुमारी, राम बघेल सहित विद्यार्थी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
