BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; रात में खाना खाकर कमरे में सोया था युवक…सुबह पंखे पर लटकती मिली लाश, पुलिस जुटी जांच में!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुकुदीकैरा निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिक जांच में यह मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान माखन केवट उम्र 37 वर्ष के रूप में हुई है, जो मंगलवार रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। जब वह बुधवार सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलकर देखने पर वह पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना तत्काल पचपेड़ी थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों को शव सौंप दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली...