Raftaar News Cg

हाथ जोड़ो यात्रा 26 से प्रदेश कांग्रेस ने बनाई रणनीत…..गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला प्रभारी दिलीप लहरिया ने कार्यकर्ताओं की ली बैठक

 

बिलासपुर:– (प्रांशु क्षत्रिय) जिला मुख्यालय में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के जिला प्रभारी दिलीप लहरिया ने 26 जनवरी से शुरू होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर पार्टी पदाधिकारियों जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्षों की आवश्यक बैठक लेकर अभियान की सफलता एवं उद्देश्य को लेकर रूपरेखा तैयार कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला प्रभारी दिलीप लहरिया का जिला मुख्यालय पेंड्रा गौरेला मरवाही पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी दिलीप लहरिया ने कहा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से 26 मार्च तक 2 महीने तक चलेगा। इस दौरान हर दिन पदयात्रा निकाली जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा केंद्र सरकार की नाकामी को लेकर जन-जन तक पहुॅचाया जाएगा। इस अवसर पर विधायक डॉक्टर के के ध्रुव, जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता सहित सभी ब्लॉक अध्यक्षगण, पंचायत पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठो के अध्यक्ष, जोन सेक्टर बूथ कमेटी के अध्यक्ष सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा... NEET विवाद की गूंज: 36 दिन के आंदोलन के बाद बड़ा फैसला, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्ती... बिलासपुर; एयू में कार्यपरिषद की बैठक के बाहर छात्रों का हंगामा..सदस्यों को पिछले गेट से जाना पड़ा, क... बिलासपुर में चप्पल के पीछे मौत का बहाव; एनीकट में तेज धारा ने राजमिस्त्री को निगला..दो घंटे बाद मिला... कोटा क्षेत्र में मलेरिया का कहर; एक ही परिवार के 3 बच्चे संक्रमित..मजगांव में भी मिला मरीज, चारों को... बिलासपुर में दारूभट्ठी के पास मारपीट कर फैलाई दहशत; वीडियो वायरल होते ही 4 आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर से ऋषिकेश घूमने गया परिवार, घर में पीछे से घुसा चोर..विंडो एसी निकालकर लाखों की नकदी और सोन... एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत...