ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत थाना जनदर्शन शिविर; महिला कमांडो बनी जुहली की बहादुर महिलाएं, SSP ने सम्मान कर किया सेल्यूट, शराबबंदी को मिली नई ताकत…नशे का कारोबार अब नहीं होगा बर्दाश्त..SSP व AD.SP ने दिए सख्त संदेश, गांवों में छापेमारी के आदेश!

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर त्वरित समाधान के उद्देश्य से सोमवार को सीपत थाना परिसर में जनदर्शन एवं निवारण शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुए इस शिविर में क्षेत्र के 72 गांवों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और अपनी शिकायतें पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर में कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 4 मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया और 2 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई। दर्ज एफआईआर में एक मामला ग्राम कुली के सरपंच बलराम प्रसाद वस्त्रकार को जान से मारने की धमकी देने का है, जिसमें आरोपी विनय कुमार वस्त्रकार है। वहीं दूसरा मामला ग्राम अमानारा के बुजुर्ग दशरथ पटेल से मारपीट का है, जिसमें हेमा बाई, विनोद और रामकुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त 2 मामलों में आपसी राजीनामा हुआ और एक आवेदन में फैना लिया गया है। शेष आवेदनों पर बयान दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश, एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में किया गया। शिविर में अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे, जहां बिट प्रभारी और विवेचक मौके पर उपस्थित रहे।

जुहली की महिलाओं को मिला ‘महिला कमांडो’ का दर्जा……..

शिविर के दौरान वनांचल ग्राम जुहली की महिलाओं को उनके साहसी कार्यों के लिए ‘महिला कमांडो’ का दर्जा प्रदान किया गया। ये महिलाएं पिछले चार वर्षों से अपने गांव में पूर्ण शराबबंदी को सफलतापूर्वक लागू कर रही हैं। पुलिस प्रशासन ने इन्हें अधिकारिक पहचान पत्र, डंडा और सिटी देकर मान्यता दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने स्वयं मंच से इन महिलाओं का सम्मान करते हुए कहा इन महिलाओं को मेरा सलाम है। ये पूरे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। महिलाओं ने भी पुलिस प्रशासन का आभार जताते हुए शराबबंदी के इस अभियान को और भी मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इनकी प्रेरणा से आसपास के गांव मड़ई, गुड़ी और राख की महिलाएं भी सक्रिय हुई हैं और अपने गांवों को नशा मुक्त बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं।

SSP का सख्त संदेश; नशे का कारोबार आंखों के सामने बर्दाश्त नहीं!

मंच से संबोधित करते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि नशे के हर स्वरूप को समाप्त करना है। जो लोग नशे का कारोबार करते हैं, उन्हें समाज के सामने लाया जाएगा। पुलिस की भूमिका सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कई बार जनता को पुलिस की प्रक्रिया की जानकारी नहीं होती, जिससे गलतफहमियां होती हैं। न्यायालय के आदेश से ही दंड होता है, पुलिस की भूमिका जांच और सुरक्षा तक सीमित होती है।

कांग्रेस नेता की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई के निर्देश……

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता प्रमोद जायसवाल के नेतृत्व में महिलाओं ने ग्राम खांडा में अवैध कच्ची महुआ शराब में यूरिया खाद, पाउडर, तंबाकू, पौधे की छाल, धान की जड़ की मिलावट कर घर-घर बिक्री की शिकायत की। इस पर एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल थाना प्रभारी गोपाल सतपथी को निर्देश दिए कि 8 से 10 टीम बनाकर गांव में छापेमारी कर हर घर की जांच की जाए और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जाए।

महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम और शिक्षा पर भी जोर……

एडिशनल एसपी अर्चना झा ने कहा कि गांव-गांव जाकर पुलिस द्वारा अपराध के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपराध की सूचना पुलिस को दें और समाज को सुरक्षित बनाने में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि बच्चियों को मोबाइल न दें, साइबर अपराध बहुत तेजी से बढ़ रहा है। जागरूकता ही इससे बचाव का सबसे बड़ा उपाय है।

आयोजन में उमड़ा जनसैलाब…….

कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब सीपत के गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष रियाज अशरफी ने किया। जनदर्शन शिविर में हजारों की संख्या में क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए और पुलिस की इस पहल की सराहना की।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....