Raftaar News Cg

एक शिक्षक के लिए उनके बच्चे ही होते हैं, परिवार… शिक्षक उमेश…. प्रधानपाठक ईश्वर साहू के लिए शिक्षकों द्वारा की गई दीर्घायु जीवन की कामनाएं

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) शनिवार को शास.पूर्व माध्यमिक शाला कुली के प्रधानपाठक ईश्वर प्रसाद साहू का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य रोहित कुमार खूंटे के द्वारा उनके जन्म दिवस पर उनके शिक्षकीय कार्यों की सराहना करते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। उनके पढ़ाये बच्चे आज बहुत से अच्छे पदो पर आसीन होकर देश एवं समाज की सेवा कर रहे है। संकुल समन्वयक गौरहा सर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि साहू सर ने अपने जन्म दिवस पर प्रत्येक वर्ष बच्चों के साथ मिलकर खुशियां बांटने का कार्य करते आ रहे है। वो बच्चों को हमेशा अपना परिवार समझते हैं। शिक्षक उमेश सूर्या ने बताया कि एक शिक्षक के लिए उनके बच्चे ही उनका परिवार होता हैं, उनके साथ हमेशा अपनी ख़ुशियाँ बांटनी चाहिए। जिस कार्य को साहू सर के द्वारा निरंतर किया जा रहा है। साहू सर के द्वारा किया गया कार्य हमेशा से प्रशंसनीय योग्य हैं। इस बीच खम्हरिया संकुल समन्वयक श्री जायसवाल ने साहू सर के साथ शिक्षक के रूप में बिताए समय को याद करते हुए उनको जन्म दिवस की शुभकामनाएं दिए। बता दे कि ईश्वर प्रसाद साहू 40 वर्षों से शिक्षक हैं। वो इसी माह 31 जनवरी को सेवानिवृत हो रहे है। आज उनके जन्म दिवस को बच्चों के साथ-साथ, आसपास के शिक्षको ने धूम धाम से मनाया। इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री पाटनवार ने किया। कार्यक्रम के अवसर पर बिटकुला संकुल प्राचार्य रोहित कुमार खूंटे, बिटकुला संकुल समन्वयक विजय गौरहा, खम्हरिया संकुल समन्वयक श्री जायसवाल, श्री लास्कर, श्री पांडेय, चंद्रिका प्रसाद जांगड़े, ज्योतिदास, श्री पाण्डेल, श्री पाटनवार, विनोद कुर्रे, श्री टेंगवार, सत्यप्रकाश खांडेकर, गौतमदास मानिकपुरी, श्री तम्बोली, चरणदास महंत, उमेश सूर्या, श्री खांडेकर स, श्रीमति शांता साहू, झुलबाई सिदार, श्री मिरी, श्रीमती मिरी सहित शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...