ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दूसरी पत्नी से झगड़े के बाद शिक्षक ने बीच रास्ते में गला रेतकर कर दी हत्या, बेटी की आंखों के सामने मारी मां को, मौके पर मौत..चार बीवियों वाला शिक्षक गिरफ्तार, कोर्ट दे चुका था पत्नी को गुज़ारा भत्ता का आदेश!

नारायणपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में एक शिक्षक द्वारा अपनी पत्नी की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। आरोपी शिक्षक रूपसिंग उसेंडी ने शनिवार शाम अपनी दूसरी पत्नी सुंदरी उसेंडी का गला धारदार हथियार से रेत कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की यह वारदात मृतका की बेटी सुमित्रा के सामने हुई जो किसी तरह जान बचाकर वहां से भागी और पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। घटना ओरछा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार मृतका सुंदरी अपनी बेटी सुमित्रा के साथ जबगुड़ा से ओरछा लौट रही थी, तभी बीच रास्ते में आरोपी शिक्षक और उसके भाई ने उन्हें रोका। पहले तो सुंदरी के साथ मारपीट की, फिर रूपसिंग ने उसकी बेटी को वहां से भाग जाने को कहा। इसके तुरंत बाद उसने धारदार हथियार से पत्नी की गर्दन रेत दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए ओरछा अस्पताल भेजा। पुलिस ने जब आरोपी शिक्षक से फोन पर संपर्क किया तो उसने वारदात को स्वीकार करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। सूत्रों के मुताबिक मृतका आरोपी की दूसरी पत्नी थी और कुछ महीने से उससे अलग रह रही थी। वह पहले ही रूपसिंग के खिलाफ घरेलू हिंसा और प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कर चुकी थी, जिसके बाद न्यायालय ने उसे हर महीने 10000 रुपए गुज़ारा भत्ता देने का आदेश दिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक की कुल चार पत्नियां हैं और वह हाल ही में एक अन्य पत्नी के साथ रह रहा था। यही बात सुंदरी को नागवार गुजरी और दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया। इसी विवाद से तंग आकर शिक्षक ने अपनी पत्नी की जान ले ली। मृतका के दो बच्चे हैं एक 12 साल की बेटी और 8 साल का बेटा। पूरे गांव और परिजनों में इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन