BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; तेज़ बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली..क्रिकेट खेलने गए 13 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत..दो अन्य घायल, पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में रविवार दोपहर अचानक हुई तेज़ बारिश के दौरान सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बन्नाक चौक क्षेत्र के पास क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली और जोरदार बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बन्नाक चौक के पास मैदान में क्रिकेट खेल रहे कई बच्चे बारिश से बचने के लिए पास ही एक पेड़ के नीचे जा खड़े हुए। तभी अचानक तेज़ आवाज़ के साथ आकाशीय बिजली उसी पेड़ पर गिर गई। इसकी चपेट में आकर 13 वर्षीय अभिषेक ध्रुव पिता पंचराम ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में दो अन्य बच्चे भी झुलस गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। राहत की बात यह रही कि उपचार के बाद दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया है और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। बिजली गिरने से होने वाली मौतों की रोकथाम को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़ा होना बेहद खतरनाक होता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू