ChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

मस्तूरी; नगर पंचायत मल्हार में ठेकेदारों और पार्षदों के बीच विवाद गहराया..पार्षदों पर झूठी शिकायत कर अवैध वसूली के आरोप, ठेकेदारों ने निर्माण कार्य रोका!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी विकासखंड के नगर पंचायत मल्हार में ठेकेदारों और पार्षदों के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया है। नगर के ठेकेदारों ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया है कि पार्षद जानबूझकर उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान कर रहे हैं। ठेकेदारों का कहना है कि पार्षद अवैध वसूली के उद्देश्य से झूठी शिकायतें कर निर्माण कार्यों में बाधा डाल रहे हैं। शिकायत के अनुसार ठेकेदारों को कार्यों के भुगतान में भी अनावश्यक अड़चनें दी जा रही हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ठेकेदारों ने यह भी आरोप लगाया कि पार्षद बिना किसी ठोस आधार के कार्यों को रोक रहे हैं और मनमानी कर रहे हैं। मामले के समाधान के लिए दिनांक 27 मई 2025 को नगर पंचायत मल्हार में एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी पार्षदगण, सीएमओ और संबंधित विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक का उद्देश्य ठेकेदारों द्वारा उठाए गए मुद्दों का निराकरण करना था, लेकिन शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि अध्यक्ष ने विवाद का हल निकालने की बजाय बैठक को बिना किसी नतीजे के भंग कर दिया। इससे मामला और अधिक उलझ गया है।

ठेकेदारों की चेतावनी…..

जब तक पार्षदों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की जाती और शिकायतों का समाधान नहीं होता, तब तक सभी निर्माण कार्य स्थगित रहेंगे। ठेकेदारों का कहना है कि यह निर्णय उन्हें विवश होकर लेना पड़ा है, ताकि लगातार हो रही आर्थिक क्षति और मानसिक उत्पीड़न से राहत मिल सके। इस पूरे प्रकरण के चलते नगर पंचायत मल्हार में विकास कार्यों पर असर पड़ सकता है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेकर पार्षदों और ठेकेदारों के बीच सुलह कराने में कितनी तत्परता दिखाता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ...