बिलासपुर; ढाबे की आड़ में तहखाने से नशे का जाल, बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…1.5 करोड़ की संपत्ति जब्त, पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: ( प्रांशु क्षत्रिय) जिले में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 1.15 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति फ्रीज की है। आरोपी श्याम श्रीवास और उसकी पत्नी सरोज श्रीवास के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है, जो मादक पदार्थों के संगठित व्यापार में लिप्त थे। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दंपति ने नशे के धंधे से मोटी कमाई कर गांव पांड में जमीन खरीदी, उस पर ढाबा बनवाया और ढाबे में तहखाना बनाकर ड्रग्स छुपाया गया था। सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने जानकारी दी कि एसएसपी रजनीश सिंह के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “चेतना– विरुद्ध नशा” अभियान के तहत यह बड़ी सफलता मिली है। आरोपी दंपति की चल-अचल संपत्तियों में ढाबा, फर्नीचर, टीवी, कूलर, सोफा सेट, वाटर प्यूरिफायर, आइसक्रीम व कोल्ड ड्रिंक फ्रीजर, चिड़ीमार बंदूक सहित कई वस्तुएं शामिल हैं। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, इन संपत्तियों की कुल कीमत 1.51 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। आरोपी श्याम श्रीवास के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं, वहीं सरोज श्रीवास पर भी एनडीपीएस के प्रकरण पंजीबद्ध हैं। दोनों पहले जेल भी जा चुके हैं। इस कार्रवाई के तहत बिलासपुर पुलिस ने अब तक कुल 15 लोगों की लगभग 5.5 करोड़ रुपये की संपत्तियां सफेमा न्यायालय को भेजी हैं, जिनमें से 13 मामलों में संपत्ति को वैध करार देकर फ्रीज करने की अनुमति मिल चुकी है, जबकि एक मामला अभी विचाराधीन है। इन संपत्तियों में प्लॉट, वाहन, बैंक खाते, फिक्स्ड डिपॉजिट, बीमा पॉलिसियां शामिल हैं।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
