ChhattisgarhRaftaar News Cg

बलौदाबाजार उप जेल में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाए पुलिस और जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बलौदाबाजार उप जेल में बंद कैदी उमेंद्र बघेल की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस और जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही और मारपीट के आरोप लगाए हैं। मृतक की पत्नी शकुंतला बघेल ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि उनके पति शराब का सेवन जरूर करते थे, लेकिन कारोबार से उनका कोई लेना-देना नहीं था। जानकारी के अनुसार, 8 जून को पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी में आबकारी एक्ट के तहत शराब बनाने के आरोप में उमेंद्र बघेल सहित पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर उप जेल बलौदाबाजार भेजा गया। वहीं, जेल में उमेंद्र की तबीयत बिगड़ने पर 10 जून को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की पत्नी शकुंतला बघेल ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, “अगर मेरे पति की तबीयत बिगड़ी थी, तो हमें सूचना क्यों नहीं दी गई? क्या वह इलाज के लायक नहीं थे? क्या एक गरीब की जान की कोई कीमत नहीं होती?” शकुंतला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके पति को बेवजह फंसाया और जेल में उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने शासन से निष्पक्ष जांच की मांग के साथ ही अपने बच्चों के भरण-पोषण के लिए मदद की गुहार लगाई है। इस घटना से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। मृतक का पंचनामा और पोस्टमार्टम न्यायाधीश की उपस्थिति में कराया गया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में जब उप जेल के प्रभारी अभिषेक मिश्रा से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका पक्ष नहीं मिल सका।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना...