ChhattisgarhRaftaar News Cg

नायब तहसीलदार की बोलेरो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल…….

गरियाबंद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में शनिवार को हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब नायब तहसीलदार दोनोश साहू की तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना छुरा थाना क्षेत्र के सारागांव पापराही के पास हुई। बोलेरो क्रमांक CG 02 AU 0138 सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय बोलेरो में नायब तहसीलदार दोनोश साहू मौजूद थे। हादसे में वे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना छुरा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस ने वाहन जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ... बिलासपुर; जर्जर दीवार बनी हादसे की वजह: कुदूदंड में बारिश के बीच बड़ा हादसा; गंभीर घायल युवती अस्पता... बिलासपुर; रास्ता रोककर युवक की आंखों में झोंका मिर्च पाउडर, शराब के लिए रुपये मांगने वाले तीन बदमाश ... बिलासपुर; सुरक्षा के साथ संवेदनशीलता की मिसाल: आरपीएफ ने 211 बच्चों को मिलाया परिवार से, लौटाए 1.58 ... बिलासपुर; बाल संप्रेषण गृह हत्याकांड: मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार; तीन अपचारी...