BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO! बिलासपुर; पेट्रोल पंप के भीतर छात्र से झपटमारी: चैन और नकदी लूटने वाले दो आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, विडियो देख पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत झपटमारी की एक घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 6 जुलाई 2025 की शाम लगभग 5:10 बजे की है, जब विद्यानगर निवासी 15 वर्षीय ओम केरवानी अपने मोटरसाइकिल से कोचिंग सेंटर जा रहा था। अम्बा पेट्रोल पंप पर रुकने के दौरान पीछे से एक एक्टिवा (CG 10 BV 5675) में सवार दो युवक पहुंचे और ओम केरवानी के गले से चांदी की चैन तथा 400 रुपए नगद झपटकर रेलवे स्टेशन की दिशा में फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर तारबाहर थाने में तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर उपनिरीक्षक रामनरेश के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की गई। मुख्य आरोपी काव्या हुमने उर्फ चिन्कू (18 वर्ष) निवासी डॉ. आंबेडकर नगर, मगरपारा तथा उसका साथी मिर्जा राशिक बेग (23 वर्ष) निवासी जूनी लाइन, दोनों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों से झपटे गए 400 रुपए नकद, एक स्टील का चाकू, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....