ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO! रायपुर में इंसानियत शर्मसार; युवक ने गौवंश से किया दुष्कर्म, भीड़ ने की पिटाई…अर्धनग्न कर निकाला जुलूस, विडियो देख पढ़िए पूरी खबर!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर के अवंती विहार क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक को गौवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते हुए पकड़ा गया। यह घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल मैदान की है। स्थानीय लोगों ने युवक को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और बाद में आक्रोशित भीड़ ने उसे अर्धनग्न कर नारेबाजी के साथ जुलूस के रूप में घुमाया। आरोपी युवक की पहचान अनुज तांडी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और आरोपित के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बीच घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि...