ChhattisgarhRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़; थाना परिसर में कांग्रेस नेता के हाथ से चल गई पिस्टल की गोली..प्रधान आरक्षक की रिपोर्ट पर नेताजी गिरफ्तार, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा की पिस्टल से अचानक गोली चल गई। यह घटना उस वक्त हुई जब वे अपनी 32 बोर की पिस्टल थाने में जमा कराने पहुंचे थे। पिस्टल का शस्त्र लाइसेंस समाप्त हो चुका था और पुलिस द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद वह हथियार जमा कराने पहुंचे थे। जानकारी के अनुसाR पिस्टल जमा करते समय अचानक ट्रिगर दब जाने से गोली जमीन में जा लगी। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन थाने में मौजूद पुलिसकर्मी और आम लोग दहशत में आ गए। प्रधान आरक्षक की रिपोर्ट पर बागबाहरा पुलिस ने कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 125 एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। महासमुंद एसपी आशुतोष सिंह ने बताया कि शस्त्र लाइसेंस की अवधि समाप्त होने के कारण कांग्रेस नेता को नोटिस जारी किया गया था। इसी के पालन में वह पिस्टल जमा करने पहुंचे थे, लेकिन उसी दौरान यह फायरिंग की घटना हुई। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है।

थाने में गोली चलने की घटना से लोग हैरान……

थाने जैसी सुरक्षा वाली जगह पर गोली चलने की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह जांच का विषय है कि आखिर पिस्टल में गोली कैसे मौजूद थी और सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं हुआ।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...