ChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत; शराबियों का अड्डा बना था घर का आंगन…बार-बार गिरफ्तार, फिर भी नहीं सुधरा रमेश…कच्ची महुआ की काली कमाई पर सीपत पुलिस ने लगाया ब्रेक!..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए सीपत पुलिस ने कार्रवाई की है। ग्राम देवरी में दबिश देकर पुलिस ने 19 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की और मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर 6 जून 2025 को की गई। थाना सीपत प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम देवरी निवासी रामेश्वर उर्फ रमेश बंजारे पिता अगमदास बंजारे उम्र 48 वर्ष के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में 19 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

पहले भी हो चुका है गिरफ्तार, फिर भी नहीं सुधरा……

जानकारी के अनुसार रमेश बंजारे इलाके का कुख्यात अवैध शराब विक्रेता है, जो लंबे समय से अपने घर के आंगन को ही शराब बिक्री और बैठकी केंद्र बना रखा था। गांववालों का आरोप है कि रमेश खुलेआम शराब बेचता था और उसके घर में हमेशा शराबियों की भीड़ लगी रहती थी। कई बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई में देर होने पर ग्रामीणों में नाराज़गी देखी गई। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इससे पहले भी रमेश को कई बार गिरफ्तार किया गया, लेकिन हर बार छूटने के बाद वह फिर से अवैध कारोबार में लग जाता था। हाल ही में पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से गांव में राहत की भावना देखी जा रही है। अब लोगों की निगाहें इस पर टिकी हैं कि पुलिस आगे रमेश के नेटवर्क को तोड़ने के लिए क्या कदम उठाती है। सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। क्षेत्र में शराब माफियाओं और अवैध विक्रेताओं पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही ऐसे अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...