सीपत! दर्दनाक सड़क हादसा; बाइक सवार चौकीदार की मौके पर मौत, वाहन छोड़ फरार हुआ आरोपी माजदा चालक, पुलिस जुटी जांच में..पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा ग्राम जांजी स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जेवरा निवासी रामेश्वर निषाद पिता रामप्रसाद निषाद उम्र लगभग 40 वर्ष बाइक क्रमांक सीजी 10 बी वाई 0426 से सीपत से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे राखड़ माजदा वाहन क्रमांक सीजी 10 सी 4474 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि रामेश्वर निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद माजदा चालक वाहन को घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर 112 की टीम और सीपत पुलिस पहुंची। पुलिस ने तत्काल यातायात व्यवस्था को संभालते हुए मार्ग को बहाल किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सीपत अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर माजदा चालक की तलाश शुरू कर दी है।

