Bilaspur

बिलासपुर; फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील वीडियो और चैट वायरल करने वाले सीपत क्षेत्र के तीन आरोपी गिरफ्तार..मोबाइल जब्त, पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का दुरुपयोग कर फर्जी प्रोफाइल बनाकर एक युवक और उसके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 31 मई 2025 को की गई, जिसमें आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। प्रार्थी तरुण उपाध्याय उम्र 26 वर्ष निवासी गोंडपारा थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर ने 1 अप्रैल 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाकर उस पर उसका फोटो, मोबाइल नंबर, मंगेतर और परिवारजनों की तस्वीरें लगाकर अभद्र टिप्पणियाँ पोस्ट की हैं। इतना ही नहीं, लोगों को उक्त प्रोफाइल से उसे बदनाम करने के लिए भड़काया भी गया। इससे पहले भी प्रार्थी के मोबाइल नंबर का उपयोग कर फर्जी चैटिंग की गई थी, जिसे साइबर सेल द्वारा बंद कराया गया था। परंतु आरोपियों ने पुनः नया इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर वही हरकतें दोहराईं। जांच के दौरान साइबर सेल बिलासपुर की मदद से मेटा प्लेटफॉर्म से प्राप्त तकनीकी जानकारी (IP डिटेल्स, मोबाइल नंबर, नाम-पता) के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान की गई और तीनों को उनके निवास स्थान से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को जप्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 79(3)(5) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…….

01. अरुण कुमार कंवर उम्र 21 वर्ष निवासी बानीभाठा ग्राम पोड़ी थाना सीपत,

02. संगीता वर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी अमलीपारा मस्जिद चौक पोड़ी थाना सीपत,

03. कौशिल्या कुमारी कंवर उम्र 25 वर्ष निवासी डिपरापारा ग्राम पोड़ी थाना सीपत जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!