ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; चिंगराजपारा में निगम का बुलडोज़र अभियान जारी..अतिक्रमण पर चला हथौड़ा, लोगों ने भी किया सहयोग!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम बिलासपुर द्वारा चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान गुरुवार को भी पूरे जोर-शोर से जारी रहा। चिंगराजपारा से अपोलो चौक तक सड़क को 70 फीट चौड़ा करने की योजना के तहत अतिक्रमण हटाया जा रहा है। बुधवार को जहां 100 से अधिक निर्माणों पर निगम का बुलडोज़र चला, वहीं गुरुवार को अमरिया चौक से भारत चौक तक की कार्रवाई ने रफ्तार पकड़ी। निगम द्वारा पहले से ही नोटिस जारी कर दिए जाने के कारण, बड़ी संख्या में लोगों ने खुद ही अपने मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया था। गुरुवार को जब निगम की टीम मौके पर पहुंची तो अधिकांश लोगों ने स्वेच्छा से निगम का सहयोग किया और अपने अतिक्रमण को हटाने में सक्रिय भूमिका निभाई। हालांकि कुछ लोगों ने अपने भू-स्वामित्व को लेकर आपत्ति जताई और अधिक जमीन तोड़े जाने की शिकायत की। नगर निगम की नापजोख टीम ने मौके पर ही माप कर स्थिति स्पष्ट की। जब मापन सही निकला, तो लोगों ने निगम से दो दिनों की मोहलत मांगी, जिसे निगम ने स्वीकृति देते हुए निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इस अभियान के तहत न केवल 70 फीट चौड़ी सड़क तैयार की जाएगी, बल्कि 10 फीट चौड़ा नाला भी बनाया जाएगा, जिससे वर्षा जल निकासी की समस्या से भी निजात मिलेगी। भविष्य में इस क्षेत्र में यातायात की सुगमता और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह बड़ी योजना लागू की जा रही है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार यह अभियान शहर के अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी चलाया जाएगा, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके। निगम की इस मुहिम को स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है, जिससे कार्य में तेजी आई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...