ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अमानत में खयानत करने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई..मध्य प्रदेश से आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपये का बिजली सामग्री लेकर हुआ था फरार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में अमानत में खयानत, चोरी व लूट जैसे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में शहरी व ग्रामीण थानों में ऐसे अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही में बिलासपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये के बिजली के सामान को लेकर फरार हुए आरोपी को मध्य प्रदेश के रीवा जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी विजय मिश्रा और उसके साथियों पर बिजली सुधार कार्य में लगाए गए महंगे उपकरणों को चुपचाप गायब करने का आरोप है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी कार्तिकेश तिवारी निवासी रामा लाइफ सिटी सकरी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बिलासपुर में CSPDCL द्वारा चल रहे बिजली सुधार कार्य हेतु मंगल भवन, सेंदरी स्थित स्टोर से कार्य के लिए AB केबल, कंडक्टर, ट्रांसफॉर्मर सहित अन्य जरूरी उपकरण दिए गए थे। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 60 से 70 लाख रुपये बताई गई है। यह सामग्री विजय मिश्रा एवं उसके साथी को कार्य हेतु दी गई थी, जिसे वे बिना सूचना दिए लेकर फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 316(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी विजय मिश्रा की लोकेशन रीवा (मध्य प्रदेश) में पाई गई। तत्पश्चात बिलासपुर पुलिस की टीम ने तत्काल रीवा रवाना होकर आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय मिश्रा पिता ब्रिज किशोर मिश्रा उम्र 44 वर्ष निवासी पुरैना पोस्ट सोनौरा, थाना रायपुर कचुलियान, जिला रीवा (म.प्र.) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके आधार पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश भी तेजी से जारी है। बिलासपुर पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई का उद्देश्य आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों पर नकेल कसना और समाज में कानून का भय बनाए रखना है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ...