ChhattisgarhRaftaar News Cg

मौत बनकर आई बारिश; कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर..1 किशोर और 15 बकरियां की मौत!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) कोरबा जिले में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गोढ़ी गांव में 15 वर्षीय मयंक कर्ष की बिजली गिरने से मौत हो गई। मयंक चावल पिसवाकर घर लौट रहा था, तभी अचानक मौसम बिगड़ा और वह बिजली की चपेट में आ गया। उसके तीन दोस्त बाल-बाल बच गए। घटना के वक्त मयंक की मां उसके लौटने का इंतजार कर रही थी, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि उसका बेटा अब कभी नहीं लौटेगा। मयंक कक्षा 8वीं का छात्र था और परिवार का बड़ा बेटा था। दूसरी ओर श्यांग थाना क्षेत्र के छुईडोडा सोल्वा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक पेड़ के नीचे खड़ी 15 बकरियों की मौत हो गई। यह घटना तेज बारिश और बिजली गिरने के दौरान हुई। बकरियों की मौत से किसानों रामलाल, दुलार और अमर सिंह को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रशासन ने दोनों घटनाओं की जानकारी मिलने पर जांच शुरू कर दी है और राजस्व परिपत्र के तहत मुआवजे की प्रक्रिया चालू कर दी गई है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...