ChhattisgarhRaftaar News Cg

कोयला चोरी के प्रयास में खदान धंसी: दो युवकों की मौत, एक घायल..दीपका-गेवरा सीमा पर हुआ हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के एसईसीएल दीपका और गेवरा कोयला खदान की सीमा पर मंगलवार सुबह कोयला चोरी के प्रयास में घुसे तीन युवक जिसमे दो की खदान धंसने से दबकर मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब तीनों युवक अवैध रूप से कोयला निकालने के इरादे से खदान क्षेत्र में घुसे थे। मृतकों की पहचान विशाल यादव (18 वर्ष) और धन सिंह कंवर (24 वर्ष) के रूप में की गई है। तीसरे युवक साहिल धनवार (19 वर्ष) ने किसी तरह खुद को बचाया और गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी। फिलहाल साहिल का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। हादसे के बाद दोनों मृतकों के शव खदान की मिट्टी में दब गए हैं। शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और एसईसीएल की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल और एसईसीएल के अधिकारी मौजूद हैं। एसईसीएल के पीआरओ शनिष चन्द्र ने बताया कि यह हादसा खनन क्षेत्र से करीब 20-25 फीट ऊपर की जगह पर हुआ है, जहां कोई सक्रिय खनन कार्य नहीं चल रहा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना में कोई एसईसीएल कर्मी शामिल नहीं है। यह दुर्घटना पूरी तरह से अवैध कोयला चोरी के प्रयास के दौरान हुई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और पूरे मामले की तह तक जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्राथमिक जांच में कोयला चोरी की पुष्टि हुई है। पुलिस ने स्थानीय निवासियों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने खदान क्षेत्रों में अवैध रूप से प्रवेश न करने की चेतावनी जारी की है और लोगों से अपील की है कि वे ऐसे जोखिमपूर्ण प्रयासों से दूर रहें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...