ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; रात को आंगन में सोई हुई महिला पर पति ने किया जानलेवा हमला..हालत गंभीर, आरोपी पति को पुलिस ने भेजा जेल..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिल्हा थाना क्षेत्र के केंवाछी गांव में पत्नी से नाराज़ पति ने ससुराल पहुंचकर अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने महज कुछ घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और बांस का डंडा (कमचील) बरामद कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 मई मंगलवार को केंवाछी निवासी महेश बंजारे ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 मई की रात उसकी बहू की बहन अनिता खाण्डे और उसकी मां तुलसी बाई सोनवानी एक ही खाट पर सोई हुई थीं, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने अनिता के पैर पर धारदार वस्तु से हमला कर घायल कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और तत्काल टीम गठित कर पतासाजी शुरू की। रात में पेट्रोलिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-10-बीएन-3209 के साथ मिला, जिसे पूछताछ में उसने अपना नाम लक्ष्मण खाण्डे उम्र 35 वर्ष निवासी बघेलकांपा, थाना तखतपुर बताया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसकी पत्नी अनिता खाण्डे मायके में रह रही थी और कई दिनों से ससुराल नहीं आने से वह गुस्से में था। इसी नाराज़गी में वह केंवाछी पहुंचा और रात के अंधेरे में बांस के कमचील से अनिता पर हमला कर फरार हो गया। बिल्हा पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बांस का कमचील और मोटरसाइकिल जब्त की गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 118(1), 331(6) भादवि के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...