Raftaar News Cg

मुख्यमंत्री ने ग्राम खैरी निवासी किसान सम्बोध सिंगरौल के घर स्वादिष्ट छत्तीसगढ़िया भोजन का चखा स्वाद

तखतपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा के ग्राम खैरी पहुंचे। मुख्यमंत्री ग्राम खैरी में अपने भेंट मुलाकात के पहले किसान श्री सम्बोध सिंगरौल के आतिथ्य में भोजन के लिए पहुंचे । मुख्यमंत्री का किसान श्री सिंगरौल के परिवारजनों ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती किया और पुष्प-गुच्छ तथा शाल भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने सिंगरौल परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़िया भोजन का स्वाद चखा। सिंगरौल परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ लाल और पालक की मिक्स भाजी, तिवरा भाजी, मुनगा-बड़ी की सब्जी, सेमी-भांटा की सब्जी, बिजौरी, मुरकु, पापड़, सलाद और विशेष रुप से चिरपोटी पताल की चटनी भी परोसा । मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़िया भोजन के लिए श्री सिंगरौल एवं उनके परिवार को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया ।

मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर परिवारजन खुशी से गदगद थे। मुख्यमंत्री को श्री सिंगरौल ने बताया कि उनके पास 2 एकड़ कृषि भूमि है जिस पर वे धान की खेती करते हैं । इस वर्ष उन्होंने 28.40 क्विंटल धान सोसायटी में बेचा है । उन्हें अब तक राजीव गांधी किसान न्याय योजना की सभी किश्तें मिल गई हैं । परिवार में 5 सदस्य हैं और उनका बड़ा बेटा अतुल रँगाई-पुताई का कार्य कर परिवार के भरण पोषण में उनकी सहायता करता है। इस अवसर पर राजस्व एवँ जिले के प्रभारी श्री जयसिंह अग्रवाल, संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह भी उपस्थित हैं ।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...